खेल रंग की जंग 
मत देख लंका, मत देख इटली 
मत देख दंगा, मत ले पंगा 
मत देख भूख, मत देख रसूख 
मत देख गरीबी, मत देख फरेबी । 
मत सुन कराह, मत सुन आह 
मत सुन धमकी, मत सुन भभकी 
मत सुन महंगाई, मत सुन काली कमाई 
  मत सुन भ्रष्टाचार, मत सुन व्यभिचार । 
मत कह मेरी मर्जी, मत कह एलर्जी 
मत कह शुगर, मत कह ब्लडप्रेशर
मत कह केमिकल, मत कह हर्बल 
मत कह बुखार, मत कह अगली बार ।        
आज बस झूम झूम कर गाले होली 
आज बस झूम झूम कर सुन ले होली 
  आज बस झूम झूम कर देख ले होली 
सखी- सहेली, पास- पड़ोसी या प्रियतम के संग 
खेल रंग की जंग, बस तू खेल रंग की जंग  । 
      
 
