सोमवार, 20 अप्रैल 2009

बचाओ .....ये फिर से आ गया ...

क्रिकेट जब से मेरे देश का धर्म हो गया
हर गली स्टेडियम, हर चेहरा धौनी हो गया
.
दिन में क्रिकेट
रात में क्रिकेट 
सुबह भी क्रिकेट 
शाम भी क्रिकेट 
खाना भी क्रिकेट 
पीना भी क्रिकेट 
क्रिकेट में ग्लेमर 
ग्लेमर में क्रिकेट 
क्रिकेट की दीमक 
चाट गयी देश 
 
पैसे में क्रिकेट 
क्रिकेट में पैसे 
क्रिकेट में थप्पड़ 
क्रिकेट में घूंसे 
क्रिकेट के जाल में 
फंसी कुछ ऐसे 
परेशान हुए मेरे जैसे 
कोई तो जवाब दे 
क्रिकेट में देश समाया 
या देश में क्रिकेट ....... 
 

6 टिप्‍पणियां:

  1. "क्रिकेट की दीमक
    चाट गयी देश"
    सही वक्त पर सही चोट।
    लाजवाब है।

    जवाब देंहटाएं
  2. सवाल वाजिब हैं। लेकिन जवाब उतना ही मुश्किल।

    जवाब देंहटाएं
  3. क्रिकेट में देश समाया
    या देश में क्रिकेट .......

    -बहुत मुश्किल पहेली है जी!;)

    जवाब देंहटाएं
  4. क्रिकेट में देश समाया
    या देश में क्रिकेट ....... kya khoob kha hai aapne.
    sahmat

    जवाब देंहटाएं