चाकू की नोक, 
तीखी तेज़ धार 
  मिर्च की छौंक, 
आँखों पर फुहार 
कुर्सी, माइक 
  अदरक, चूड़ी 
संसद का त्योहार 
धक्का - मुक्की 
  गाली, घूंसे, लात 
बेहोशी और हृदयाघात   
मार - काट, हंगामा, 
  कुश्ती का अखाड़ा 
कबड्डी का बाड़ा । 
कर लें आधा -आधा 
संसद की मर्यादा, 
  यह सुविधा यह अधिकार 
ना नोक तंत्र में है 
ना जोक तंत्र में है  
  मज़ा ये सारा सिर्फ 
भारतीय लोकतंत्र में है । 
  अरे ! अरे ! अरे ! आप 
गरियाएं नहीं, घबराएं नहीं,  
लजाएँ नहीं, शरमाएं नहीं, 
  और 
इतनी भी चिंता न करें श्रीमन !
क्यूंकि, 
  स्थिति तनावपूर्ण किन्तु नियंत्रण में है । 
 
 
जय जय जय जय लोकतन्त्र जय,
जवाब देंहटाएंआप रहेंगे तो किसका भय।
उफ़ ! कितना शर्मनाक हुआ जो भी हुआ..अब परिवर्तन अवश्यम्भावी है
जवाब देंहटाएंसंसद की मर्यादा का ख्याल अब कौन रखता है
जवाब देंहटाएंबड़ी चिंतनीय स्थिति है अभी
सुन्दर व्यंग्य !
स्थिति विकट है.
जवाब देंहटाएंस्थितियां हमेशा नियंत्रण में ही सुनते आये हैं.:). बेहद सशक्त.
जवाब देंहटाएंरामराम.