शिवरात्री की बहुत बहुत शुभकामनाएँ .....व्रत रखने वाले सभी साथियों को सादर समर्पित ...
सुनतो हो जी ...आज मैं कुछ नहीं खाऊँगी ।
सुबह - सवेरे कुट्टू के चीले
एक गिलास दूध साथ में
फुल प्लेट आलू के गुटके
मुट्ठी भर काजू चबा जाउंगी ।
सुनतो हो जी ...आज मैं कुछ नहीं खाऊँगी ।
दिन में मिक्स फ्रूट,
सिंघाड़े का हलवा
एक कटोरी दही के साथ
एप्पल का जूस पी जाउंगी ।
सुनतो हो जी ...आज मैं कुछ नहीं खाऊँगी ।
कमजोरी के चलते शाम को
बादाम, किशमिश, मखाने
छुआरे, अखरोट, रामदाने
पाव भर रबड़ी ही बस खा पाउंगी ।
सुनतो हो जी ...आज मैं कुछ नहीं खाऊँगी ।
बहुत हो रही है कमजोरी
काम न कुछ कर पाउंगी
चूल्हा - चौका, झाड़ू, कर देना
बच्चों को भी देख लेना, साजन मोरे
आज के दिन मैं व्रत ही बस कर पाउंगी ।
सुनतो हो जी ...आज मैं कुछ नहीं खाऊँगी ।