शुक्रवार, 10 मई 2013

कुछ तो बक रे !

ओ 
बकरे !
इस पर तू भी
कुछ तो 
बक रे !

मियाँ आओ -
तनिक
मिमयाओ ।

कौन सा
फूंका
मन्त्र ?
कौन सा
किया
तंत्र ?

गर्दन पर छुरी
चली  
या छुरी पर
गर्दन रखी  ?

हलाल हुए
या मालामाल
हुए ?

क्या नज़र
उतारी ?
पटरी
पर आई 
क्या 
रेलगाड़ी ?


रिश्तों के
निकले 
कच्चे धागे
क्या 
बल हार गया
बला के आगे ?

बकरे !
कुछ तो
बक रे !