शनिवार, 31 दिसंबर 2011

छोटा सा यह एक झरोखा, पेश है साल का लेखा - जोखा

छोटा सा यह एक झरोखा, पेश है साल का लेखा - जोखा

जनता के अन्नाने का साल, कांग्रेस के भन्नाने का साल |

टीम अन्ना का का जन लोकपाल, हर कीमत पर रोकपाल | 

भ्रष्टाचार के खिलाफ जिसने ताना टेंट, संघ का कहलाए एजेंट |
 
यू पी के चार टुकड़े, बहिनजी ने रोए दुखड़े |

बहुजन हिताय, करोड़ों का पार्क बनवाए |

सर्वजन सुखाय, खुद की मूरत पर माला चढ़ाए |

जीते सुशील ने पाँच करोड़, चेक अभी मिला नहीं, मांगने वालों की होड़ |

किंगफिशर को घाटा भारी,  कलेंडर गर्ल्स उदास बेचारी |

फार्मूला रेस वन,  ट्रेक पर कुत्तों का फन | 

वी.आई.पीओं का नया ठिकाना,  लेडी गागा ने गाया गाना |

अपराधी नेता हुए,  नेता अपराधी,  मची तिहाड़ में आपाधापी |

अंगूर निकले बेहद खट्टे,  एक थैली में आ गए चट्टे - बट्टे |

यू पी वालों !  कब तक मांगोगे तुम भीख | 

घुस कर घरों में मेरी तरह,  मुफ्त का खाना सीख |

विश्व  कप पर मिला कब्जा, रहे सलामत ऐसा जज्बा |

नंगई और गाली - गलौच,  बिग बॉस में भरी है फ़ौज |

मर्द से कम नहीं औरत,  पोर्न स्टार ने बटोरी शोहरत |

कभी मिलन कभी जुदाई, फिर गले मिले अम्बानी भाई |

सोशल नेटवर्किंग पर बैन,  कपिल सिब्बल का छिन गया चैन |

पड़ गए नरम चिदंबरम, प्रणव का पारा गरम |

टी.वी. से हो गई नफरत, चैनल - चैनल दिग्गी सूरत |

रामदेव ने बचाई जान,  प्राणायाम ना आया काम |

औरत का धर कर रूप, लीला दिखाई खूब | 

 सी. डी. ने मचाया तूफ़ान, सरकार हुई हलकान |

फंस गया भंवर में देखो, म्हारो प्यारो राजस्थान | 

चमचों को मिला सम्मान, डिक्शनरी में जुड़ गया नाम  |

नाक में नली, हाथ में सुई, दो दिन के मेहमान |

शुक्ल जी को मिल गया ज्ञानपीठ सम्मान |

घटती बढ़ती पेट्रोल की कीमत,  कारों ने कर रखी है आफत |

खुमैनी, मुबारक और गद्दाफी, मिली नहीं जनता की माफ़ी  |

एबटाबाद में ढेर ओसामा, सीधा प्रसारण देखें ओबामा |

फुस्स ज़रदारी, गिलानी, कियानी, छाई रही तो बस हिना रब्बानी |

सीमा  पर है टेंशन, फिर भी मोस्ट फेवर्ड नेशन |

वाल स्ट्रीट पर आक्रोश,  महाशक्ति का उड़ गया होश |

भूकंप से जापान थर्राया, फिर भी तनिक ना घबराया | 

रीटेल की रेलम पेल, वॉल मार्ट की ठेलम ठेल |

कोई तरकीब काम ना आई, हाय महंगाई हाय महंगाई | 

रथ यात्रा, पद यात्रा, मौन व्रत, उपवास |

अपनी अपनी ढपली, अपना अपना राग |

बीमारों के बने काल,  अपराधियों के बने ढाल |

मर रहे बच्चे आए दिन, रो रहा पश्चिम बंगाल |

योजना आयोग का जलजला, मचा आंकड़ों पर हल्ला |

जिसकी धुन पर जनता वारी, धनुष ने गाया कोलावारी  |

रख कर हाथ खाते हम झूठी सौगंध, रूस में उस गीता पर प्रतिबन्ध |

हुसैन, हजारिका, जगजीत, देव का अवसान, कला के क्षेत्र में भारी नुकसान |  

सन् दो हज़ार ग्यारह, चंद पलों में हो जाएगा नौ दो ग्यारह |

दिल से मेरे दुआ ये निकले, दो हज़ार बारह में हो जाए सबकी पौ बारह  |
 



32 टिप्‍पणियां:

  1. अच्छा है हास्य कि चासनी के साथ व्यंग्य की नमकीन भी है ,अच्छा है |
    प्रदीप प्रसन्न

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत खूब जी बहुत खूब ...

    आपको सपरिवार नव वर्ष २०१२ की हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत बढ़िया...पूरे साल के महत्तवपूर्ण कार्यकलापों को चंद पंक्तियों में समेटना तो कोई आपसे सीखे

    जवाब देंहटाएं
  4. जय हो..............ऐसा बस शैफाली ही लिख सकती है even my daughter liked it ...
    तुम्हारी दुआ में मेरी भी दुआ शामिल कर लो.

    जवाब देंहटाएं
  5. गुड है जी! बहुत बहुत मुबारक हो नया साल! :)

    जवाब देंहटाएं
  6. क्या जी मा साब । पूरा का पूरा भर सलिया बुलेटिन को दौडा दिए आप तो , और का धो धो के दौडाए हैं जी । मजा आ गया बोले तो आनंदम आनंदम कोलावेरी कोलावेरी जी । लिए जा रहे हैं अपने बुलेटिन के लिए । नए साल के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  7. बीता था या रीता था,
    सबका लगा पलीता था।

    जवाब देंहटाएं
  8. सालभर का बहुत ही बढ़िया लेखा जोखा...
    आपको सपरिवार नववर्ष २०१२ की हार्दिक शुभकामनायें..

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत खूब लिखा है वाह जनता के अन्‍नाने का कांग्रेस के भन्‍नाने का
    मजेदार है। मेरे पूरे परिवार की तरफ से आपको व आपके परिवार को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं.....

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत ही बढ़िया लेखा जोखा.
    नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं...

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत ही बढ़िया लेखा जोखा...
    आपको नववर्ष 2012 की हार्दिक शुभकामनायें..

    जवाब देंहटाएं
  12. यू पी वालों ! कब तक मांगोगे तुम भीख |

    घुस कर घरों में मेरी तरह, मुफ्त का खाना सीख |

    वाह ! तीक्ष्ण कटाक्ष.

    "नव बर्ष की सभी - शुभ कामनाएँ" .

    जवाब देंहटाएं
  13. रात गयी बात गयी.... यादों की उत्तम प्रस्तुति...

    जवाब देंहटाएं
  14. Gaagar main saagar ko samake...
    Gyarah ka sab haal bataya...
    Nischit drushti hai paini payi...
    Kuchh bhi is se chhoot na paaya...

    Paini drushti ka sateek aaklan..

    Aapko avam aaapke parivar ko nav varsh mangalmay ho........

    .Saadar..

    Deepak Shukla..

    जवाब देंहटाएं
  15. Gaagar main saagar ko samake...
    Gyarah ka sab haal bataya...
    Nischit drushti hai paini payi...
    Kuchh bhi is se chhoot na paaya...

    Paini drushti ka sateek aaklan..

    Aapko avam aaapke parivar ko nav varsh mangalmay ho........

    .Saadar..

    Deepak Shukla..

    जवाब देंहटाएं
  16. भिगोया है आपने,
    'परदे' को , बिगत बर्ष के,
    किसम - किसम की बूंदों से.
    फिर से टपकता है 'रस',
    निचोड़ने पे फिर से.

    जवाब देंहटाएं
  17. गए साल का द्रुत गामी औडिट,देखा ब्लोगियों का धमाल ..

    जवाब देंहटाएं
  18. बहुत ही बढ़िया लेखा जोखा.
    नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं.

    जवाब देंहटाएं
  19. BADI ACHHI RACHNA,
    SAB KUCH LAPET LIYA,
    SAB KO LAPET LIYA
    PHIR SAB AB BHANNAYENGE
    DEKHNA'CHELI'PAR EK ROK PAL LAYENGE

    जवाब देंहटाएं
  20. बहुत सुंदर~!!!!!!शैफालीजी~~बहुत खूब,...
    पूरे साल का सारा हिसाब,पूरा लेखाजोखा,करारा जबाब,..
    नया साल आपके जीवन को प्रेम एवं विश्वास से महकाता रहे,

    --"नये साल की खुशी मनाएं"--

    जवाब देंहटाएं
  21. वही एकदम शेफाली छाप व्यंग्य ...
    नव वर्ष की बहुत शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  22. बहुत अच्छा shaifali
    सुंदर, सुंदर, अतिसुन्दर

    जवाब देंहटाएं
  23. बहुत बढ़िया, बीते साल जो हुआ सो हुआ, नया साल मुबारक हो !!!!

    जवाब देंहटाएं
  24. नव वर्ष की मंगलकामनाएं.... !!

    आप का लेखा-जोखा बहुत ही अच्छा लगा.... !!

    फुरसत के क्षण में मेरे पोस्ट " http://vranishrivastava1.blogspot.कॉम " पर पधारें.... !!

    जवाब देंहटाएं
  25. बहुत सुंदर,

    नया साल आपके जीवन को प्रेम एवं विश्वास से महकाता रहे,

    जवाब देंहटाएं
  26. नव वर्ष की मंगलकामनाएं.... !!

    बहुत सुंदर~!!!!!!शैफालीजी~~बहुत खूब,...

    जवाब देंहटाएं
  27. ६ महीने बाद, पिछला साल की पुनरावृत्ति हो गई

    जवाब देंहटाएं