मंगलवार, 31 दिसंबर 2013

साल भर का लेखा - जोखा-----------------------------------

कुंभ में मची भगदड़  /  दतिया में कुचले गए निर्दोष  /  किसको देंगे दोष   /  अंध - विश्वास  /  अंध - भक्ति  /  अंध भीड़ के रेले   /  जानलेवा हैं ये ज़िंदगी के मेले । 

हैलिकॉप्टरों की खरीद पर जम कर हुई दलाली  /  जल, थल पर मचा के धूम  /  वायु पर भी छा गए भ्रष्टाचारी ।  

भांजा बेटिकट चढ़ गया  /  मामा जी का टिकट कट गया  /  बकरे की बलि बेकार गयी  /  रेल पटरी से उतर गयी । 

आडवाणी जी हटो - हटो  /  भाजपा में नमो - नमो  /  वेटिंग लिस्ट निकली फ़र्ज़ी  /  आगे जैसी राम जी की मर्ज़ी । 

जेल में पहुंच गया टुंडा   /  अफ़ज़ल को गुप - चुप फांसी पर टंटा   /  बलात्कारियों को फांसी हुई  /  मानवाधिकारियों को खांसी हुई । 

केदारनाथ हो गया तबाह  /  भगवान् की लग गयी आह  /  खोदा पहाड़   /  निकला इंसान  /  पर्यटन या तीर्थाटन  /  अब तो जागो शासन -प्रशासन । 

जग सारा छान लिया  /  उनका लोहा मान लिया  /  हाथ रह गए खाली के खाली  /  मिल न सकी कहीं भी  /  पांच और बारह रूपये की थाली । 

सुशासन की दिख गयी सूरत  /  भगवान् की थे मूरत   /  भोले - भाले  /   मन के सच्चे  /  मिड डे मील से मर गए बच्चे । 

फिक्सिंग का साया  /  बुकियों की देखो माया  /  अंदर हो गए बड़े - बड़े  /  फ़िल्मी सितारे भी धरे गए । 

प्याज ने रुलाया  /  टमाटर ने खून खौलाया  /  सब्जियों ने दूरी बनाई  /  रूपये ने छुई नई ऊंचाई   /  इस वर्ष भी टॉप पर रही महंगाई  ।  

मुजफ्फरनगर में दंगे  /  ज़रा सी बात पर खून - खराबा  /  ठण्ड से मर गए बच्चे  /  मिलती कहाँ से राहत  /  मौतों पर भी हुई सियासत  । 

भेस में साधु के छिपा रहा शैतान  /  हाय ! कलयुगी भगवान  /  भक्त भौंचक्के रह गए  / ठगे - ठगे से रह गए  /  बाप पकड़ में आ गया  /  बेटा छक कर भी छका गया ।  

कैसा समय ये आ गया मौला  /  महिलाओं से डर गए अब्दुल्ला  /  जस्टिस गांगुली और तेजपाल  /  छिपे पड़े हैं अभी नामालूम  /  कितने और गुदड़ी के लाल । 

सचिन ने सन्यास लिया  /  क्रिकेट को निर्विवाद जिया  /  नम हो गयी सबकी आँखें  /  पत्थर दिल तक पिघल गया  /  भारत - रत्न पर विवाद गहराया  /  भूला - बिसरा ध्यानचंद फिर याद आया । 

समोसे में आलू  /  जेल में लालू  /  चारा - लालू  / लालू - चारा  /  अब निभेगा भाईचारा  /  मेरे तो बस ग्वाल - बाल दूसरो न कोय  /  सारे जग में राहुल सा कोई दूजा ना होय  । 

आरुषि को इन्साफ मिला  /  माता - पिता ही निकले कातिल  /  क्या अनपढ़ क्या पढ़ा पढ़ा - लिखा  / सब तरफ ऑनर किलिंग का रूप दिखा । 

रैलियों की आंधी  /  मोदी चाय ने काट ली चांदी  /  फेंकू बनाम शहज़ादा  /  ज़ुबानी जंग ज्यादा से ज़्यादा  /  विकास की किसको पड़ी  /  सामने  है चुनाव की घड़ी । 

एक की मुट्ठी में माँ के आंसू  /  दिल में दादीजी की आस  /  दूसरे की मुट्ठी में सारे जहाँ का भूगोल और इतिहास । 

फाड़ दिया दागियों वाला अध्यादेश  /  अपनी ही पार्टी को दे दिया कड़ा सन्देश  /  कोई कहे ड्रामेबाज़ी   /  कोई कहे धोखेबाज़ी  /   मियां बीबी हों जब राज़ी  /  तब क्या कर लेगा काज़ी । 

कड़े कदम  /  कड़े शब्द  /  कड़ा विरोध  /  कड़ी निंदा  /  कड़ी कार्यवाही   /  कुछ ज्य़ादा हो गई ये कड़ - कड़ मेरे भाई  । 

अमेरिका की दादागिरी  /  देवयानी की किरकिरी  /  कहीं मालकिन सेर रही  /  कहीं नौकरानी सवा सेर रही  /  नौकर की भी शामत आई  /  राघव जी ने हवालात की हवा खाई । 

काला धन और स्विस बैंक का जुमला  /  रामदेव पर मुकदमों से हमला  /  कपाल भांति और प्राणायाम का कारोबार  /  चुभ रहा आँखों में बाबा जी का व्यापार ।  

विदेश से एलिस मुनरो को नोबेल  /  देश से राजेन्द्र यादव गुज़र गए  /  पानी पी -  पी कर कोसने वाले वाले   /  पल भर को सहसा ठिठक गए । 

गाली - गलौच  /  मार - पीट  /  जेल - बेल  /  हाथा - पाई के देखे जौहर  /  बिग बॉस में जीती गौहर  /  महिलाओं का दबदबा कायम रहा  /  हर जगह बॉस हैं वे  /  इसमें न कोई संदेह रहा । 

अनशन में फिर बैठे अन्ना  /  तुरंत पास हुआ लोकपाल  /  भागते भूत का लंगोट मिला  /  चुप रहने से जोक भला   /  अन्ना जी संतुष्ट हुए  /  केजरीवाल रुष्ट दिखे । 

लाल बत्ती रही नहीं  /  ये लाल किसके  /  रूखे - सूखे से दिख रहे  /  ये कंगाल किसके  /  अब कौन भला पूछेगा इनको  /  मंत्री हो या अफसर  /  सूने - सूने से हैं भाल सबके । 

एग्जिट पोल पर लगी रोक  /  नोटा बटन का प्रयोग हुआ  /  कहीं सुयोग कहीं दुर्योग रहा   /  अदभुद यह संयोग रहा । 

लिव इन नहीं फूलों की सेज  /  समलैंगिकों पर फंस गया पेच  /  छेड़ - छाड़ पर कानून बना   /  फाख्ता हुए दबंगों के होश  /   बेनकाब हो गए कई सफेदपोश  । 

यू.पी.  /  उन्नाव  /  डौंडियाखेड़ा  /  सपने सुहाने   /  सबने सच माने  /  महीने भर की खुदाई  /  दावे सारे हवा - हवाई  /  सरकार की जग - हंसाई  । 

लौह पुरुष पर छिड़ गयी जंग  /  सबसे बड़ी प्रतिमा का अब दिखेगा रंग  /  हर घर से लोहा जाएगा  /  पैदल भी दौड़ाया जाएगा  /  पार्टियां पेश कर रहीं अपने दावे  /  गांधी, नेहरू और न सुहावे  /  बस वल्लभभाई मन को भावे । 

ईमानदारी की बात जंच गयी  /  ''आप'' की धूम देश भर में मच गई  /  आम आदमी की बंदगी  /  झाड़ू ने बुहारी गंदगी  /  बत्तीस वाली हुई किनारे  /  अट्ठाइस का तमाशा देखें दिल्ली वाले । 

सारी समस्याएं सुलझ जाएं  /  चमत्कार एक ही दिन में हो जाए  /  कुछ ऐसा करें केजरी  /  उधर खड़े होकर चुटकी बजाएं  /  इधर सतयुग के साथ रामराज्य फ्री में आ जाए । 
 
हार के बाद हुआ मंथन   /  मंथन से निकला हलालहल  /  हलाहल पीकर सब बोले  /  इस शर्मनाक हार के हम हैं वास्तविक अपराधी  /  सब मिलकर बोलो 'देश की माँ  है सोनिया गांधी'' । 

क्लीन चिटों की हरी - भरी बगिया  /   भांति - भांति के फूल बंटे   /  इसको दे, उसको दे  /  जिसको नहीं मिली उसके दिल में शूल उठे । 

सार्थक फिल्मों को मिले नहीं दर्शक  /  निरर्थक फिल्मों ने की खूब कमाई  /  सौ, दो सौ, पांच सौ करोड़  /  मायानगरी में छिड़ गयी होड़  /  जिसका कोई सिर पैर नहीं  /  वह सबके सिरमौर रही । 

कोयला घोटाले की फाइलें हो गईं अंतर्ध्यान   /  मंगल पर जीवन की खोज कर रहा विज्ञान  /  मोबाइल ज़रूरी या शौचालय  /  राई - रत्ती सा मुद्दा बार - बार बना हिमालय  । 

संजय दत्त हवालात में पहुँच गए  /   प्राण, फारुख , मन्ना दा गुज़र गए  /  ऑस्कर तक जाते - जाते  /  फिर से कदम ठहर गए । 

स्टिंग ऑपरेशन ने बटोरे दर्शक  /  मौन रहा बाथेपुर का नरसंहार  /  सूर्यनेल्लि का बलात्कार  /  टी.आर.पी. का श्रेष्ठ उदहारण  /  बहसवीरों  का हर चैनल पर निर्बाध रहा प्रसारण  ।  

फेसबुक का रिज़ल्ट रहा सेंट परसेंट  /  लेखन से ज्यादा महिलाओं की फ़ोटो पर कमेंट  /  टैगिंग ने सिर को दर्द दिया  /  चैटिंग ने दिल को दर्द दिया  ।  

करोड़ों पेजों के नित आमंत्रणों  ने सिर धुनने पर मजबूर किया  /  फ़र्ज़ी आईडीयों ने ब्लॉकिंग को मजबूर किया  ।  




15 टिप्‍पणियां:

  1. bahut khoob
    नववर्ष 2014 सभी के लिये मंगलमय हो ,सुखकारी हो , आल्हादकारी हो

    जवाब देंहटाएं
  2. लाजवाब ,किसी को नहीं छूटने दिया पिछले साल में।

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर प्रस्तुति।
    --
    गये साल को है प्रणाम!
    है नये साल का अभिनन्दन।।
    लाया हूँ स्वागत करने को
    थाली में कुछ अक्षत-चन्दन।।
    है नये साल का अभिनन्दन।।...
    --
    नवल वर्ष 2014 की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    जवाब देंहटाएं
  4. नवागत वर्ष सन् 2014 ई. की हार्दिक शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  5. इतना लम्बा लेखा जोखा...हम तो शुभ को ही याद रखेंगे...

    जवाब देंहटाएं
  6. गत वर्ष कि क्या गत हुई मित्रो

    मुझे तो शंशय हैं
    नव वर्ष भी क्या
    मंगलमय हो पायेगा !!??

    जवाब देंहटाएं
  7. My family all the time say that I am wasting my time here at web, however I know
    I am getting experience every day by reading such fastidious articles or reviews.


    Here is my blog post :: gamestop hours pokemon release

    जवाब देंहटाएं
  8. Hi there I am so delighted I found your blog page, I
    really found you by mistake, while I was researching on Askjeeve for something else,
    Anyhow I am here now and would just like to say
    many thanks for a marvelous post and a all round entertaining blog (I also love the theme/design), I don't have
    time to browse it all at the minute but I have bookmarked
    it and also added your RSS feeds, so when I have time I
    will be back to read much more, Please do keep up the fantastic work.


    my web page; naruto video games tumblr

    जवाब देंहटाएं
  9. This design is incredible! You most certainly know how to keep a reader entertained.
    Between your wit and your videos, I was almost moved to start my own blog (well, almost...HaHa!) Great job.

    I really enjoyed what you had to say, and more than that, how you presented it.
    Too cool!

    Also visit my web site; Sparkies in Tallaght

    जवाब देंहटाएं
  10. Wow! This blog looks exactly like my old one! It's on a entirely different subject but
    it has pretty much the same layout and design. Great choice of colors!


    Here is my site; Nike Air Max Courtballistec 1.3

    जवाब देंहटाएं